मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से विपक्ष पर हमला बोल रही है, उससे पता चलता है कि वे इंडिया गठबंधन और हमारी जीत से डरे हुए हैं। उनकी नफरत देश और संविधान के लिए है और हम उन्हें जीतने नहीं देंगे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया ने अभी से रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। गठबंधन को और मजबूत करने के लिए आज मुंबई में गठबंधन की तीसरी बैठक होने वाली है। इस बैठक में विपक्ष का कुनबा भी बढ़ने की बात सामने आ रही है। वहीं, इस बैठक में गठबंधन का लोगो और झंडे जारी किया जा सकता है।