Thursday, November 30, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeबेबस नेताइंडिया बनाम भारत की सियासी लड़ाई में केजरीवाल बोले, यह देश के...

इंडिया बनाम भारत की सियासी लड़ाई में केजरीवाल बोले, यह देश के साथ गद्दारी है

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर बरस पड़े। उन्होंने देश का नाम बदलने को लेकर लग रहे कयासों पर पूछे गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों ने उनसे राष्ट्रपति भवन में जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण ‘भारत के राष्ट्रपति’ के नाम पर भेजे जाने पर जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन जैसा आप लोग बता रहे हैं और मेरे पास उड़ती-उड़ती खबर आई है तो वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कुछ पार्टियों ने मिलकर एक समूह बनाया है जिसका नाम इंडिया रखा है।केजरीवाल आगे बोले, ‘अगर किसी पार्टी का गठबंधन इंडिया बन जाता है तो वे (भाजपा) देश का नाम बदल देंगे? देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का नहीं। वह आगे बोले, ‘अगर कल इंडिया गठबंधन का नाम बदलकर भारत रख लिया जाता तो क्या वे (भाजपा) भारत का नाम भी बदल देंगे? भाजपा के वोट कम ना हो जाएं इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं। यह देश के साथ गद्दारी है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments