Thursday, November 30, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeहमारा नेताजंग लगे लोहे की तरह है कांग्रेस : पीएम मोदी

जंग लगे लोहे की तरह है कांग्रेस : पीएम मोदी

भोपाल मध्यप्रदेश के जंबूरी मैदान में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि

कांग्रेस को विकास पसंद नहीं है। वह जंग लगे लोहे की तरह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 50 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन इस वादे को वह पूरा नहीं सकी। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि ये जनसैलाब, ये उमंग, ये उत्साह, ये कार्यकर्ता का महाकुंभ, महासंकल्प… बहुत कुछ कहता है। ये दिखाता है कि मध्य प्रदेश के मन में क्या है, ये दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा, ये दिखाता है भाजपा और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला। भाजपा को मध्य प्रदेश के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया और ऐसा जनसंघ के जमाने से होता आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने समर्थ युवाओं वाले मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था को नहीं देखा, सड़कें नहीं देखी, अंधेरे में रहने वाले गांव-शहरों को नहीं देखा। हमारी भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। इसलिए यहां के युवाओं ने मध्य प्रदेश का विकास ही देखा है। उन्होंने मध्य प्रदेश को अग्रणी गेहूं उत्पादक राज्य के रूप में देखा है। उन्होंने मध्य प्रदेश को उभरते शिक्षा के हब के रूप में देखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें ध्यान रखना है कि विकास का जो रास्ता MP के लोगों ने बनाया है, वह विकास की गाड़ी सड़क से उतरे नहीं, भटके नहीं और अटके भी नहीं। हम अपने आसपास देख रहे हैं कि जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो कैसे कांग्रेस वहां सिर्फ बर्बादी लाई। हमने महाराष्ट्र को भी देखा, जहां उन्होंने लूट को ही अपना नंबर वन काम बना दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है। आपको ध्यान होगा कि कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का भी विरोध किया था। आज भारत में रिकार्ड डिजिटल लेनदेन हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को यह भी पसंद नहीं है।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मजूबरी में खट्टे मन से नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया। इसकी वजह यह है कि महिलाएं-बहनें जग गई हैं। इनकी नीयत में खोट है। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन महिलाओं को धोखा देने के लिए तैयार बैठे हैं। इसीलिए इन लोगों ने 60 साल तक विधेयक को पारित नहीं होने दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments