नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली की महापौर डा. शैली ओबरॉय ने बिना ऐजेंडा लाये दिल्ली नगर निगम की असंवैधानिक बैठक बुलाई थी जिसका भाजपा ने विरोध किया। भाजपा के विरोध के बाद महापौर ने सपने बेचे की आज की बैठक मे 5000 कर्मियों के नियमितकरण एवं 3112 डी.बी.सी. कर्मियों को एम.टी.एस. मे समाहित करने जैसे प्रस्ताव लाये जायेंगे आदि। भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की जिन 5000 कर्मियों के नियमित करने का दावा महापौर कर रही हैं वह भाजपा प्रशासन ने ही कर दिया था, वर्तमान महापौर सेवा वरीयता तय करने को नियमितीकरण का तोहफा ता कर गुमराह कर रही हैं। यह सब घोषणाऐं बिना संवैधानिक निगम एक्ट व्यवस्थाओं को समझे परखे की गईं पर जब आज महापौर को समझ आया की यह घोषणाऐं बिना संवैधानिक तैयारी के कम से कम अभी लागू नही की जा सकती तो अब सदन की बैठक स्थगित करने की घोषणा कर महापौर एवं नेता सदन पार्षदों, कर्मचारियों, मीडिया एवं जनता से मुंह छुपा रहे हैं।