रायपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने PC में कहा, कि झूठे वादे, झूठे इरादे कांग्रेस के नहीं नेक इरादे। बहुत हुआ सट्टे का खेल बाय-बाय भूपेश बघेल। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया और न ही कुछ दिया। कांग्रेस की गारंटी और कांग्रेस दोनों फेल है। यहां तो गौठान घोटाला हुआ है। गौ माता का श्राप कांग्रेस साफ। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल और कांग्रेस ने हिमाचल में भी कई वादे किए थे, वे भी फेल हुए हैं। कर्नाटक से लेकर हिमाचल तक इनकी गारंटी फेल हुई है,कोई वादा पूरा नहीं किया है। जैसे दिल्ली में घोटाले करने वाले जेल में है, वैसे यहां पर भी घोटाले करने वाले जेल जाएंगे। हमारी सरकार आएंगी तो हम सरकार बनने के एक सप्ताह बाद ही 25 दिसंबर को किसानों को पैसा देंगे, ये मोदी की गारंटी है। अनुराग ठाकुर ने भाजपा के घोषणा पत्र की जानकारी दी और कहा कि गरीबों को आवास नहीं मिला, गरीबों का श्राप कांग्रेस साफ।