Thursday, November 30, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeहमारी दिल्लीअब मेट्रो में साड़ी पर डांस कर बनायी एक लड़की ने रील

अब मेट्रो में साड़ी पर डांस कर बनायी एक लड़की ने रील

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सोशल मीडिया रील्स बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक काली साड़ी पहने एक लड़की ने डांस की अपनी रील बनायी है। दिल्ली मेट्रो में बनाया गया एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की ब्लैक साड़ी में डांस करती देखी जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। सभी अपने फोन में व्यस्त थे, तभी अचानक उनकी नजर इस लड़की पर पड़ी जो काली साड़ी में डांस कर रही थी। लड़की ने मेट्रो में हरियाणवी गाने पर डांस किया और उसका वीडियो भी बना लिया। आसपास मौजूद लोग उसे देखते रह गए। लड़की अपनी धुन पर नाचती रही। जब लड़की डांस करना शुरू करती है तो उसके पीछे बैठे लड़के उसे देखकर मुस्कुराने लगते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments